गुरुआ लूटकांड: बाजार बंद कर कारोबारियों ने जताया विरोध, जांच में पहुंचे आईजी
गया, मई 28 -- आभूषण व्यवसायी प्रभाकर वर्णवाल को गोली मारकर 40 लाख रुपये लूटने की घटना के विरोध में गुरुवार को गुरुआ बाजार बंद रहा। कारोबारियों ने एक स्वर में कहा कि अगर खुलासा नहीं हुआ तो उनका आंदोलन तेज होगा। गुरुवार की दोपहर आईजी विकास वैभव गुरुआ पहुंचे। पूरे मामले की पड़ताल की। कारोबारियों से बात की और मामले के जल्द उद्भेदन का आश्वासन दिया। आईजी ने यहां पुलिस अधिकारियों और व्यवसायियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद वह गुरुआ थाना पहुंचे। यहां उन्होंने करीब एक घंटे तक अधिकारियों के साथ मामले की समीक्षा की और निर्देश दिए। हालांकि 24 घंटे बाद भी अपराधियों का सुराग नहीं मिलने से कारोबारियों में आक्रोश है。
सआईटी का किया गया गठन आईजी ने कहा कि पांच हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.