गया, जून 6 -- जिले के गुरुआ में हुए चर्चित सर्राफा व्यवसायी लूटकांड के मामले में पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को एसएसपी सुशील कुमार ने लूटकांड में शामिल चार संदिग्ध अपराधियों की सीसीटीवी फुटेज से प्राप्त तस्वीरें जारी करते हुए आम लोगों से पहचान में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने घोषणा की है कि अपराधियों के संबंध में सटीक सूचना देने वाले व्यक्ति को 10 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। बतादें कि 27 मई को गुरुआ बाजार में हथियारबंद अपराधियों ने एक सर्राफा कारोबारी को निशाना बनाया था। अपराधियों ने हथियार के बल पर करीब 40 लाख रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी लूट ली थी और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी।घटना के बाद से पुलिस लगातार अपराधियों की तल...