गुरुआ में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
गया, अप्रैल 3 -- गुरुआ बस पड़ाव के पास संचालित फाउंडेशन क्लासेस में सम्मान समारोह आयोजित कर मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य शिक्षक कौशल कुमार ने बताया कि सानिया, बन्दना, तनु, स्वीटी, अनिवेश, रजनी, प्रीतम और खुशी समेत कई विद्यार्थियों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों का मनोबल बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। समारोह में छात्रों व अभिभावकों में खुशी का माहौल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.