गुरुआ में भूमि विवाद में दो पक्षो के बीच मारपीट,चार गिरफ्तार
गया, मई 13 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर पिंटू कुमार एवं फूलन देवी तथा उनके परिजनों के बीच विवाद बढ़ गया, जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से गुरुआ थाना में कुल 12 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में प्रभु कुमार, पिंटू कुमार, विक्की कुमार तथा निरंजन कुमार शामिल हैं। अपर थानाध्यक्ष राहुल Kumar ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.