गया, मई 30 -- गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने बुधवार की शाम को लूट और गोलीबारी की घटना में घायल आभूषण व्यवसायी प्रभाकर वर्णवाल से शुक्रवार को मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पूर्व विधायक ने कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना अधिक बढ़ गई है कि सरेआम भीड़भाड़ वाली जगह गुरुआ बाजार में लोगों के सामने एक आभूषण व्यवसायी को गोली मार कर चालीस लाख रुपये लूट लिया। उन्होंने कहा कि अपराधियों के बढ़ते मनोबल से आम लोगों और व्यवसायियों में भय का माहौल है। पुलिस को शीघ्र कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर जनता का विश्वास जीतना चाहिए। यह भी पढ़ें- गुरुआ लूटकांड के बाद सर्राफा कारोबारियों में नाराजगी यह भी पढ़ें- गार्गी पटेल पर हमला मामले में सपा जिलाध्यक्ष ने कहा बेखौफ घूम रहे अपराधी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...