गुरुआ में बोलेरो से 360 लीटर विदेशी शराब बरामद
गया, मई 24 -- गुरुआ थाना क्षेत्र के करताही गांव के पास रविवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। वाहन पर लदे 30 कार्टून से 720 बोतल किंगफिशर शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा करीब 360 लीटर बताई जा रही है। पुलिस कार्रवाई के दौरान बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- गुरुआ में बोलेरो से 360 लीटर विदेशी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.