गया, अप्रैल 26 -- प्रखंड क्षेत्र में बिजली की आंख मिचौली से भीषण गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि दिन हो या रात। बिना किसी सूचना के बिजली काट दी जा रही है। बार-बार बिजली जाने परेशानी हो रही है। भीषण गर्मी में बिजली नहीं रहने से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है।बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी इस समस्या के प्रति गंभीर नहीं हैं। शिकायत के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। कई बार घंटों तक बिजली गायब रहती है, जिससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो जाती है, क्योंकि अधिकांश घरों में मोटर से ही पानी निकाला जाता है। यह भी पढ़ें- बिजली की आंख मिचौली से परेशान उपभोक्ताओं में रोष ग्रामीणों ने विभाग से जल्द बिजली आपूर्ति व्यव...