गया, अप्रैल 18 -- प्रखंड क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात चोरों ने दरिऔरा और गुनेरी गांव में धावा बोलते हुए चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान चोर नगद, जेवर, कपड़ा और बर्तन समेत लाखों रुपये की संपत्ति लेकर फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, दरिऔरा गांव निवासी रघु यादव के घर में चोर छत के रास्ते घुसे, लेकिन आहट मिलने पर परिजनों के शोर मचाने से चोर कुछ सामान छोड़कर भाग निकले। वहीं, इसी गांव में मोहम्मद अजहर हुसैन के घर से चोर नगद, जेवर और अन्य सामान चोरी करने में सफल रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : सुखानगर पंचायत में चोरी, घर का ताला तोड़कर सामान ले उड़े चोर इसके बाद चोर गुनेरी गांव पहुंचे, जहां शाहदेव साव और जमुना साव के घरों को निशाना बनाया गया। यहां से भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.