गया, अप्रैल 26 -- गुरुआ बाजार और बाइपास सड़क पर रविवार को जाम लगने से लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे। इन सड़कों पर प्रतिदिन जाम लगता है। पुलिस प्रशासन जाम की समस्या दूर के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है। भीषण गर्मी और कड़क धूप के बीच घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। जाम में फंसे छोटे-छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं। कई बार लोगों को तपती धूप में ही वाहन में बैठे-बैठे इंतजार करना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में अव्यवस्थित पार्किंग, सड़क किनारे अतिक्रमण और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। बाइपास सड़क पर भी भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या और बढ़ जाती है।ग्रामीणों ने सांसद, विधायक व प्रशासन से जल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.