गया, मई 18 -- गुरुआ थाना पुलिस ने सोमवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। बस स्टैंड, थाना मोड़, गुरुआ-दरियापुर सड़क मार्ग और बड़ही विगहा समेत कई जगहों पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने और बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे चालकों पर कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया। जांच के दौरान कुल छह हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप देखा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...