गया, दिसम्बर 2 -- गुरुआ पुलिस ने आमस थाना के बनाही गांव में छापेमारी कर 21 अक्टूबर 2025 से फरार चल रहे प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। लकड़ाही गांव निवासी विक्रांत कुमार पर एक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप उसके पिता ने गुरुआ थाने में दर्ज कराया था। मामले में पुलिस लगातार दोनों की तलाश में थी। गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई में युवक और नाबालिग किशोरी पकड़ में आए। गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.