गया, मई 21 -- प्रखंड के ढिबरा गांव स्थित स्टेडियम परिसर में गुरुवार को 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन अमित कुमार दांगी एवं अयोध्या से पधारे बाबा श्री सीताराम दास महाराज के देखरेख में हुआ। यज्ञ को लेकर गांव एवं आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। श्रद्धालु यज्ञ स्थल से कलश लेकर बैजूधाम स्थित मोरहर नदी पहुंचे जहां वैदिक रीति-रिवाज से जलभरी की गई। इसके बाद श्रद्धालु जयघोष और भक्ति गीतों के साथ पुनः यज्ञ स्थल के लिए रवाना हुए। रथ, घोड़े और ऊंट पर सवार होकर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे। यज्ञ स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है तथा पेयजल, प्रकाश और बैठने की विशेष व्यवस्था की गई है।साथ ही खेल खिलौने और व...