गुरुआ के एक प्रसूता महिला की शेरघाटी के निजी अस्पताल में मौत
गया, जून 25 -- गुरुआ प्रखंड के महादलित टोला भुइयां बिगहा गांव की एक प्रसूता महिला की गुरुवार को शेरघाटी के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि नवजात बच्ची स्वस्थ बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नागेश्वरी देवी (40) भुइयां बिगहा के अरविंद भुइयां की पत्नी थी। परिजनों का आरोप है कि एक आशा ने उन्हें प्रसव के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरुआ नहीं ले जाकर गुरुआ से करीब 15 किलोमीटर दूर शेरघाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दी। वहां डॉक्टरों ने महिला का बड़ा ऑपरेशन किया, जिसके बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन, कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- गुरुआ के एक प्रसूता महिला की शेरघाटी के निजी अस्पताल में मौत आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीण चिकित्सक और आशा पर कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुआ थाना पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.