गया, मार्च 2 -- गुरुआ बाजार के गायत्री मंदिर मुहल्ले की साक्षी अग्रवाल ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर गुरुआ प्रखंड का नाम रौशन किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से पूरे गुरुआ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। साक्षी अग्रवाल ने बताया कि सीए बनने का उनका सपना पांच वर्षों की कठिन तैयारी के बाद पूरा हुआ। उन्होंने रांची में रहकर नियमित अध्ययन और कोचिंग के माध्यम से तैयारी की। सीए बनने पर गुरुआ के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, डॉक्टर रविकांत, डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर उदय कुमार, डॉक्टर पीके शर्मा, बिगन अग्रवाल, सूर्य प्रताप एवं भानु प्रताप सहित कई गणमान्य लोगों ने साक्षी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्त...