गया, मई 4 -- गुरुआ प्रखंड के शतानंद ग्राम सगाही स्थित विद्यालय में सोमवार को जांच कर पूछताछ की। 29 अप्रैल को मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। स्कूल के हेडमास्टर देवकुमार सिंह और शारीरिक शिक्षक धनंजय कुमार के बीच एक कमरे का ताला खोलने को लेकर शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते मारपीट में बदल गया था। बताया जाता है कि झगड़े के बाद स्कूल की महिला सफाई कर्मी और शारीरिक शिक्षक के बीच सड़क पर जमकर हाथापाई हुई। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक ग्रामीण पर दूसरे ग्रामीण ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्कूल का शैक्षणिक माहौल पूरी तरह प्रभावित हो गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए गुरुआ के प्रभारी बीईओ रणजीत कुमार सिंह सोमवार को विद्यालय पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच की। बीइओ ने ...