गया, अप्रैल 16 -- गुरुआ थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि अकोथरा गांव निवासी अरुण पासवान के खिलाफ बाइक चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज थी, जिसके आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। यह भी पढ़ें- गुरुआ पुलिस ने फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...