पलामू, अप्रैल 6 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। एनएच-39 पर विश्रामपुर थाने के गुरी गांव में कंचन तिवारी के घर के समीप सोमवार को करीब पांच बजे हुई सड़क हादसे में पड़ोस के गांव सेवरा निवासी 32 वर्षीय युवक पप्पू चंद्रवंशी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों व आसपास के सैकड़ों लोगों ने घटना के विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुर व रेहला थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है लेकिन सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के आश्रितों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। विश्रामपुर के थाना प्रभारी ऋषिकेश दुबे ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया जा रहा है ताकि सड़क पर आवागमन सुचारू कराया जा सके लेकिन समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम ही था। जाम कर मुआवजे की मांग कर रहे ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.