गुरिया मोड़ से लापता युवक अरमान की मौत, परिवार में मचा कोहराम
बांका, मई 21 -- बौंसी, निज संवाददाता। बाजार स्थित गुरिया मोड़ से लापता हुए 18 वर्षीय युवक मो अरमान की मौत की खबर मिलते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। जानकारी के अनुसार मृतक अरमान, मो इशरत का पुत्र था। अरमान 17 मई की सुबह घर से निकला था। बताया गया कि धोरैया थाना क्षेत्र निवासी मो दिल्लो ने उसके पिता से 18 मई को अरमान को अपने साथ भेजने की बात कही थी। इसके बाद युवक घर से बाहर गया, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिलने पर पिता ने बौसी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूछताछ के दौरान मो दिल्लो ने अरमान के साथ होने की बात से इनकार कर दिया। उसने कहा कि गत युवक ट्रेन से भागलपुर जाने की बात कह रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और युवक की तलाश में जुट गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.