गुरारू के मथुरापुर बाजार में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का भव्य अभिनंदन
गया, जून 13 -- बिहार सरकार के खनन एवं कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी के सम्मान में शनिवार को गुरारू प्रखंड के मथुरापुर बाजार में भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गुरुआ विधायक विनय प्रसाद, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का माला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। समारोह स्थल पर उत्सव जैसा माहौल रहा और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। अपने संबोधन में मंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने अतिपिछड़ा समाज को सम्मान और नेतृत्व का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में राज्य और देश में विकास की गति लगातार बढ़ी है तथा विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.