पलामू, फरवरी 21 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के गुरहा गांव में शुक्रवार की रात एक भेड़ पालक के नौ भेड़ों की चोरी हो गई है। बुढीबीर गांव निवासी भेड़ पालक सकेंद्र पाल ने चैनपुर थाना में आवेदन प्राथमिकी कराई है। चैनपुर के थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। भेड़ पालक के अनुसार शुक्रवार की रात में सभी भेड़ों को एक खेत में एकत्रित कर वे पास में ही सो गए थे। शनिवार की सुबह जब भेड़ों की गिनती की तो नौ भेड़ गायब मिली। इसके बाद उन्होंने आसपास तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खरोह नाला के समीप कुछ लोगों को भेड़ों का शिकार बनाते देखा गया। पास पहुंचते ही सभी लोग मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल चैनपुर थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.