मोतिहारी, जनवरी 12 -- सिकरहना। भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के रक्सौल सीतामढ़ी रेलखंड का गुरहनवा रेलवे स्टेशन एक ऐसा स्टेशन है, जहां यात्री सुविधाओं का घोर अभाव है। रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों को जो मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराया जाना है वह भी यात्रियों को नहीं मिल पाता है। यहां न तो शौचालय की व्यवस्था है और न हीं मुत्रालय व चापाकल की। छह पोल पर लाइट लगाया गया है, जिसमें तीन पर लाइट खराब है। सोलर लाइट बहुत समय से खराब है। शौचालय नहीं होने से महिला यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्हें काफी शर्मसार होना पड़ता है। यात्री शेड नहीं होने से बरसात, ठंड व धूप में यात्रियों को खूले आसमान के नीचे बैठना पड़ता है। बैठने के लिए बेंच का निर्माण किया गया था और उपर से एक छोटा सा शेड लगाया गया था, वह भी टूट गया है। स्टेशन पर चापाकल नहीं होने के कारण ...