गुरसरांय थाना प्रभारी-दरोगा समेत चार निलंबित
झांसी, अगस्त 11 -- झांसी। गुरसरांय थाने में सोमवार को पॉक्सो एक्ट के आरोपी वृद्ध पुजारी ने बॉथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी थी। वहीं मंगलवार को एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी व दरोगा समेत चार पुलिस कर्मियों से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यहीं नहीं सभी पर विभागीय जांच बैठाई गई है। उन पर साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को पुजारी राजेंद्र प्रसाद का शव पहुंचते ही पूरा गांव बिलख पड़ा। भारी पुलिस व्यवस्था के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। गांव सिंगार निवासी 62 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद एक मंदिर के पुजारी थे। उन पर 9 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी के आरोप मामला दर्ज हुआ था। रविवार को पुलिस उन्हें हिरासत में थाने लाई। सोमवार सुबह छह बजे उन्होंने थाने के बाथरूम में लुंगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.