फतेहपुर, जून 23 -- फतेहपुर। जरुरतमंदो की मदद के लिए सर्व फार ह्यूमेनिटी संस्था के प्रबंधक गुरमीत सिंह ने बड़े मंगल पर 48वां रक्तदान कर युवाओं को संदेश दिया। उनके अलावा चार अन्य ने भी रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रबंधक के अलावा दिग्विजय ने 20वां, शुभम कुमार ने नौवां, अमन चौरसिया, दिव्यांश पांडेय ने आठवां रक्तदान किया। शोभित सिंह ने कहा कि नियमित रक्तदान करने वाले रक्तवीर समाज के लिए प्रेरणा हैं। इस मौके पर वर्तिका, अमन यादव, अनामिका पाल, विष्णु आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- रक्तदान शिविर में 26 यूनिट रक्त संग्रह

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...