कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता सिख गुरु श्री गुरु हरि राय साहब जी का पावन प्रकाश पर्व शनिवार को रामलीला ग्राउंड लाजपत नगर में धूमधाम व श्रद्धाभाव से मनाया गया। गुरुमत समागम विशेष संगत जोड़ मेला के रूप में मनाया गया। हजूरी रागी श्री दरबार साहिब भाई जसकरन सिंह पटियाला वाले ने 'मेरा मात पिता हर राया' शबत कीर्तन कर संगत को निहाल किया। रागी भाई सिमरप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। स्त्री सत्संग जत्थों ने जपजी साहिब जी के पाठ व नाम का सिमरन किया। मंच संचालन खालसा दल के प्रधान मोहन जीत सिंह गंभीर ने किया। इसका आयोजन बाबा नामदेव समिति, सिख समाज कानपुर, दशहरा कमेटी लाजपत नगर, सिख पंजाबी वेलफेयर सोसाइटी, नानक वेलफेयर सोसाइटी, यंगमैन सिख एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया। अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर छका गया। यहां अमरजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.