हरिद्वार, मार्च 18 -- महापुरुषों की स्मृति में निर्मल संतपुरा ट्रस्ट सोसायटी द्वारा 22वां आत्मरस महान कीर्तन दरबार (गुरमत समागम) एवं संत समागम का आयोजन किया गया। निर्मल संतपुरा में 71 वर्षों से निरंतर प्रति वर्ष किए जा रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ अखंड पाठ से किया गया। इस दौरान डॉ. अलंकार सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी, भाई जसपाल सिंह, भाई हरजिंदर सिंह खालसा जालंधर वाले व सरबजीत कौर ने शबद कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि निर्मल संतपुरा द्वारा समय-समय पर धार्मिक और सामाजिक कार्य किए जाते हैं। गुरमत समागम के साथ रक्तदान शिविर भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि अपने महापुरुषों, गुरुओं को सदैव याद करना चाहिए। उनकी छत्रछाया में रहकर जीवन को सफल बनाएं। इस अवसर पर बाबा मोहन सिंह, संत मनजीत सिंह, संत त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.