रिषिकेष, फरवरी 18 -- गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित गुरमत संगीत बाल विद्यालय में 21 फरवरी को दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह मनाया जाएगा। समारोह में गुरु साहिब की बानी, शबद कीर्तन, गुरमत संगीत प्रस्तुतियां जैसे कार्यक्रम होंगे। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरिंदरजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि गुरमत संगीत बाल विद्यालय ऋषिकेश को 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। विद्यालय के 50वें स्थापना दिवस पर 21 व 22 फरवरी को स्वर्ण जयंती समारोह (गोल्डन जुबली) का आयोजन किया जाएगा। कहा कि वर्ष 1976 में स्थापित इस निःशुल्क आवासीय विद्यालय ने वंचित एवं गरीब परिवारों के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा, गुरमत संगीत का गहन प्रशिक्षण तथा समग्र व्यक्तित्व विकास प्रदान करके सिख मूल्यों सेवा, समानता और सशक्तिकरण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.