गोरखपुर, अप्रैल 15 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। सिख धर्म का 327वां खालसा साजना दिवस बैसाखी पर्व पर मंगलवार को उत्सव देखने को मिला। शहर के प्रमुख गुरुद्वारा जटाशंकर में आयोजित इस महापर्व के दौरान बड़ी संख्या में सर्वधर्म के श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर दिवस विशेष को मनाया और अपनी सेवा के साथ मानवीय एकता का परिचय दिया। खालसा साजना दिवस पर्व की शुरुआत सुबह श्री अखंड पाठ, हजूरी रागी मनप्रीत सिंह खालसा, अमित सिंह व बेअंत सिंह के जत्थे द्वारा गुरुबाणी कीर्तन से हुई। भव्य रूप से सुसज्जित गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में परंपरा के अनुरूप सत्संग प्रारंभ होकर 3 बजे तक चला। जिसमें गुरुद्वारा मोहद्दीपुर के रागी भाई हरप्रीत सिंह एवं दिल्ली से आए विश्वप्रसिद्ध रागी भाई परमजीत सिंह (हैरी) के जत्थे ने वीर रस में गुरुबाणी का गायन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.