इटावा औरैया, जून 4 -- इटावा। सुपौल (बिहार) स्थित अपने घर जाने के लिए दिल्ली से निकला युवक आर्थिक तंगी के चलते मौत के बाद भी अपने गांव नहीं पहुंच सका। चार दिन पहले युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई थी। शिनाख्त के बाद घरवालों को घटना की जानकारी दी गई। पिता ने शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके पास इटावा आने तक के पैसे नहीं हैं। ऐसे में वे शव को कैसे ले जाएंगे। इसके बाद एक रक्तदाता समूह ने पहल की। दिल्ली में रह रही बहन को किराया देकर इटावा बुलाया और युवक का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह भी पढ़ें- एक साथ तीन किशोरियों की मौत से महादलित टोला में कोहराम पुलिस ने बताया कि इकदिल थाना क्षेत्र में दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर 31 मई को बुआपुरा के पास एक युवक का शव पड़ा मिला था। घटनास्थल से करीब 50 मीटर दूर पड़े मिले आधार कार्...