गुरप्रीत ने स्टेट एथलेटिक्स में रजत जीतकर किया जिले का नाम
इटावा औरैया, जून 3 -- इटावा। यूपी स्टेट ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इटावा की खिलाड़ी गुरप्रीत कौर ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है । गुरप्रीत कौर ने 100 मीटर की दौड़ में जिले के लिए रजत पदक हासिल किया है। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा के निर्देशन में लगातार अभ्यास और कठिन परिश्रम के बाद गुरप्रीत कौर ने यह सफलता हासिल की है । उसकी इस कामयाबी पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार और सचिव एस के यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है। यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 1 व 2 जून को पंडित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में किया गया । यह भी पढ़ें- इटावा की गुरप्रीत ने स्टेट एथलेटिक्स में जीता रजत इसकी विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.