गया, अप्रैल 7 -- गुरपा में बांस लदे पिकअप वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। पिकअप का पीछे करते समय बांस युवक के सीने में घुस गया। दूसरा युवक जख्मी हो है। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है। यह घटना गुरपा थाना क्षेत्र के केवाल मोड़ के पास मंगलवार को साढ़े तीन बजे हुई। जानकारी के अनुसार, शंकर मांझी (19), पिता-सुरेंद्र मांझी गुरपा थाना क्षेत्र के बसुआ टोला मेसौंधी का रहने वाला था। शंकर अपने गांव के दोस्त विजय कुमार के साथ बाइक से गुरपा बाजार गया था। दोनों युवक बाजार से खरीदारी कर अपने घर मेसौंधीटांड़ लौट रहे थे। बाइक दोस्त चला रहा था और शंकर पीछे बैठा था। घर लौटने के दौरान केवाल मोड़ के पास बांस लदे पिकअप वाहन का पीछा करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक ...