गया, अप्रैल 22 -- गुरपा थाना क्षेत्र के बसकटबा के पास पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गुरपा-पटवास मार्ग पर नियमित गश्ती के दौरान बसकटवा गांव के समीप संदिग्ध अवस्था में जा रहे युवक को रोककर पूछताछ की गई। कागजात जांच में बाइक चोरी की पाई गई। इसके बाद पुलिस ने कोडेया गांव निवासी सोनू कुमार को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष शिवनंदन कुमार ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। बरामद बाइक के वास्तविक मालिक का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...