गुरपा पहाड़ पर बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़, बीडीओ ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
गया, अगस्त 17 -- सावन माह में फतेहपुर प्रखंड के अतिप्राचीन ऐतिहासिक व हिंदू और बौद्ध धर्म का प्रसिद्ध संगम स्थल गुरुपदगिरि पर्वत पर पूजन-दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ बढ़ती जा रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहाड़ की चढ़ाई कर देवी-देवताओं के दर्शन और पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ पहाड़ की प्राकृतिक सुंदरता का भी खूब आनंद लिया। बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरत रही है। सोमवार को बीडीओ शशि भूषण साहू खुद दिनभर इस पर्यटन स्थल पर मौजूद रहकर व्यवस्था की कमान संभाले रहे। उनके नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस टीम ने पहाड़ के तराई से लेकर चोटी तक प्रशासन व पुलिस सुरक्षा में मुस्तैद रहे और व्यवस्था संभाले रखे।सावन यह भी पढ़ें- दंडाधिकारी और पुलिस बल सेव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.