गया, फरवरी 26 -- पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू-गया-धनबाद रेल सेक्शन पर रेल यात्रियों, रेल ट्रैक और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा अब और मजबूत होने जा रही है। गया-कोडरमा सेक्शन के अतिसंवेदनशील गुरपा-गझंड़ी रेल घाटी खंड में सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, रेल संपत्ति और कर्मचारियों की सुरक्षा को चौबीसों घंटे सुनिश्चित करना है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे विशेष रूप से उन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं जो सुरक्षा और परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। गुरपा-गझंड़ी घाटी क्षेत्र भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है। इसलिए यहां निगरानी व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रथम चरण में महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर सौर ऊर्जा आधारित हाई-टेक कैमरे लगाए जा रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.