कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि । गया-धनबाद रेल सेक्शन पर रेल यात्रियों, रेल ट्रैक और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा व्यवस्था अब और सुदृढ़ की जा रही है। गया-कोडरमा सेक्शन के अतिसंवेदनशील गुरपा-गझंड़ी रेल घाटी खंड में सौर ऊर्जा से संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इसकी जानकारी धनबाद रेल मंडल के आरपीएफ के वरीय कमांडेंट अनुराग मीणा ने दी। उन्होंने बताया कि धनबाद रेल मंडल क्षेत्र में फिलहाल 10 कैमरे कार्यरत हैं, जबकि अगले एक सप्ताह के भीतर 15 नए सौर ऊर्जा आधारित सीसीटीवी कैमरे पोर्टल के माध्यम से स्थापित किए जाएंगे। ये कैमरे घाटी क्षेत्र की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी में सहायक होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.