गया, जनवरी 24 -- गया-कोडरमा रेलखंड के गुरपा-गझंडी घाटी रेल सेक्शन में गणतंत्र दिवस के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पूरी तरह से चौकस है। नक्सल प्रभावित घाटी रेल सेक्शन में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा है। आरपीएफ ने शनिवार को भी रेल क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। जंगल क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे स्टेशनों और रेल पटरियों की सघन जांच की। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम ने गुरपा-गझंडी घाटी रेल सेक्शन के गुरपा जंगल क्षेत्र में स्थित व नक्सल प्रभावित गुरपा, यदुग्राम, बसकटवा, नाथगंज, दिलवा, लालबाग, गझंडी आदि रेलवे स्टेशनों, रेल पटरियों और इसके आसपास रेल क्षेत्रों में सघन जांच व तलाशी ली। आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर आरपीएफ रेल क्षेत्र में पूरी तरह से अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.