गया, मई 9 -- गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन में शनिवार की सुबह ब्रेक वाइंडिंग के कारण टनल में मालगाड़ी फंस गई। इस कारण रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस दिलवा स्टेशन के पास आउटर पर अटक गई। इसके साथ ही अन्य ट्रेनें भी जहां-तहां स्टेशनों पर फंसी रही। इस घटना के कारण अप रेल लाइन पर करीब आधा घंटा रेलl परिचालन प्रभावित रहा। रेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन से गुजर रही थी। इसी दौरान टनल में प्रवेश करते समय उसके ब्रेक वाइंडिंग में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन आगे बढ़ने में असमर्थ हो गई। मालगाड़ी का आधा हिस्सा टनल के अंदर फंसने से अप लाइन पूरी तरह बाधित हो गई और ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। बताया गया कि इस घटना का असर पीछे से आ रही 20887 अप रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस पर पड़ा। उसे तत्काल दिलवा स्टेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.