गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन की 120 वर्ष पुरानी तीन सुरंगों का होगा विशेष सुदृढ़ीकरण
गया, जून 11 -- गया-कोडरमा रेल सेक्शन के गुरपा-गझंडी घाट रेलखंड स्थित 120 वर्ष से अधिक पुरानी तीनों सुरंगों (टनल) को और अधिक सुरक्षित और मजबूत बनाने की दिशा में रेलवे ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। धनबाद रेल मंडल हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंडकॉर्ड रेल मार्ग पर स्थित इन ऐतिहासिक सुरंगों के सुदृढ़ीकरण और संरचनात्मक मजबूती के लिए विस्तृत योजना तैयार की जा रही है। इस कार्य के पूरा होने से रेल परिचालन की सुरक्षा, संरक्षा और क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। पूर्व मध्य रेलवे के जीएम छतसाल सिंह और धनबाद मंडल के डीआरएम अखिलेश कुमार मिश्रा ने हाल ही में गुरपा-गझंडी घाट सेक्शन का निरीक्षण कर तीनों सुरंगों की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ सुरंगों की वर्तमान संरचना, रखरखाव व्यवस्था और भव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.