गया, अप्रैल 28 -- फतेहपुर प्रखंड के ऐतिहासिक और बौद्धकालीन क्षेत्र गुरपा को प्रखंड का दर्जा दिलाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। लंबे समय से लंबित इस मांग को लेकर अब स्थानीय लोगों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया है। 'गुरपा प्रखंड बनाओ संघर्ष समिति' से जुड़े प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर तैयारी भी शुरू कर दी गई है। संघर्ष समिति के मनोज यादव, सत्येंद्र यादव, पैक्स अध्यक्ष राजदेव यादव, मुखिया सारिका देवी, समाजसेवी रंजीत साव, सुरेंद्र प्रसाद, डब्ल्यू यादव, कक्कू सिंह, कमलेश कारण, राजेश मांझी समेत अन्य लोगों का कहना है कि गुरपा भौगोलिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है। यह बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित होने के साथ गया, नवादा...