गया, अप्रैल 12 -- गुरपा थाना क्षेत्र के घरगोहा गांव से सटे जंगल से बरामद अज्ञात युवक के शव की पहचान रविवार को हो गई। मृतक की पहचान टनकुप्पा थाना क्षेत्र के बादिलबीघा गांव निवासी 37 वर्षीय योगेन्द्र कुमार उर्फ त्यागी मांझी के रूप में की गई है। पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि योगेन्द्र कुमार कोडरमा में राजमिस्त्री मजदूर के रूप में कार्य करता था। वह रोजाना गया-आसनसोल मेमू ट्रेन से कोडरमा काम पर जाता और शाम को घर लौट आता था। परिजनों के अनुसार, वह दो दिन पहले भी रोज की तरह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आखिरी बार उसे पहाड़पुर स्टेशन के पास देखा गया था।इधर, शनिवार को उसका शव घरगोहा जंगल से बरामद हुआ था। शव पेट के बल पड़ा था और शरीर पर चोट के निशान थे। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अब भी रहस्य बना हुआ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.