नई दिल्ली, नवम्बर 16 -- भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से अपने नाम की। तीसरा मैच बारिश में धुल गया था। भारत ने रविवार को पांचवें वनडे में 209 का स्कोर बनाने के बाद 22 रनों से जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह प्लेयर ऑफ द मैच रहे। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार हासिल किया। उन्होंने सीरीज में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 9 विकेट चटकाए। हालांकि, टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूप में जब इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड का ऐलान किया गया तो गुरनूर और अर्शदीप नहीं बल्कि पेसर आकिब नबी विजेता रहे। आकिब ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चार वनडे पारियों में 5.16 के इकॉमनी रेट से 5 विकेट चटकाए।'वह बहुत कम बोलता है लेकिन मैदान पर.' भारतीय टीम के फिजियोथेरेपिस्ट तुलसी राम युवराज ने 30 वर्षीय नबी को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द ...