मिर्जापुर, मार्च 14 -- पड़री। विकास खंड पहाड़ी के पथरहा गांव के पास गुरखुली नदी पर एक करोड़ 44 लाख 56 हजार की लागत से प्रस्तावित लघु सेतु के निर्माण के लिए शुक्रवार को मझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने भूमि पूजन कराया। 27 मीटर लंबे लघु पुल निर्माण के साथ ही लगभग 200 मीटर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि बरसात के मौसम में गुरखुली नदी का जलस्तर बढ़ पर मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता था, जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों और व्यापारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। पुल के निर्माण से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ग्रामीण लंबे समय से इस पुल की मांग कर रहे थे। जिसे प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.