गुम 234 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंपे
मिर्जापुर, मई 29 -- मिर्जापुर। गुम मोबाइल पाकर स्वामियों के चेहरे खिल उठे। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम हुए थे। शुक्रवार को एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बरामद 234 मोबाइल उनके स्वामियों को सुपुर्द किया है। एसपी ने बताया कि जिले के अलग-अलग थानों में मोबाइल स्वामियों ने अपने अपने मोबाइल गुम हो जाने की शिकायत की थी। कुछ शिकायतें पोर्टल पर भी दर्ज थीं। स्वामियों के मोबाइल लगभग दो से तीन वर्षों से गुम थे। गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाकर एएसपी सिटी नितेश सिंह के नेतृत्व में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस की टीम ने मिली शिकायतों की जांच की। जांच के बाद गुम मोबाइल को बरामद किया। कुल 234 मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइल को एसपी ने उनके स्वामियों को सुपुर्द किया है। एसपी ने बताया कि मोबाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.