बांदा, मार्च 6 -- बांदा। संवाददाता कोतवाली नगर पुलिस ने 12 वर्षीय गुम हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द किया है। लखीमपुर खीरी हाल पता लघु सिंचाई विभाग जनपद बांदा ने चौकी सिविल लाइन में सूचना दी कि उनका 12 वर्षीय पुत्र अनस कहीं खो गया है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। सूचना पर चौकी प्रभारी सिविल लाइन आनंद साहू व उनकी टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए सीसीटीवी कैमरों की सहायता से बच्चे को चार घंटे के भीतर बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...