गुड़गांव, जुलाई 3 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। स्मार्टफोन आज के दौर में सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों और व्यक्तिगत डेटा की तिजोरी बन चुका है। ऐसे में मोबाइल का खोना किसी बड़े झटके से कम नहीं होता,लेकिन गुरुग्राम पुलिस की साइबर सेल पूर्व जोन ने तकनीक का सटीक इस्तेमाल कर कई परिवारों की खुशियां लौटा दी हैं।पुलिस टीम ने पिछले दो महीनों के भीतर शानदार कार्रवाई करते हुए नागरिकों के गुम हुए कुल 298 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन सभी फोनों की अनुमानित कीमत करीब 56 लाख 62 हजार रुपये आंकी गई है।एसीपी डीएलएफ विष्णु ने एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी बरामद स्मार्टफोन को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया, जिससे लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ देखी गई।पुलिस यह भी पढ़ें- एसएसपी ने लौटाए 147 लोगों के खोए मोबाइल उपायु...