पलामू, मई 3 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र में पूर्व में गुम हुए सात मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। रविवार को थाना परिसर में सभी मोबाइल धारकों को बुलाकर उनके फोन विधिवत सुपुर्द किए गए। तरहसी के थाना प्रभारी आनंद कुमार राम ने बताया कि थाना की पुलिस लगातार तकनीकी अनुसंधान और प्रयास के बाद इन मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामदगी के बाद सभी संबंधित मोबाइल मालिकों को सूचित कर थाना बुलाया गया, जहां कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें उनके मोबाइल वापस सौंप दिए गए। यह भी पढ़ें- 88 लाख रुपये के बरामद हुए 352 मोबाइल फोन, स्वामियों को लौटाया यह भी पढ़ें- 21 लाख के 60 मोबाइल फोन सर्विलांस सेल ने किए बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.