गुम हुए लाखों के फोन पीड़ितों को लौटाए
नोएडा, मार्च 21 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने ईद के मौके पर गुम हुए 220 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस लौटाए। इन मोबाइल फोन की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर की गई। एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि नोएडा के डीसीपी साद मियां खान के नेतृत्व में नोएडा जोन की सर्विलांस सेल, थाना सेक्टर-49 और अन्य थाना पुलिस ने मिलकर यह काम किया। मोबाइल को सेंट्रल इक्यूपमेंट आईडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल और सर्विलांस की मदद से ट्रेस किया गया। शनिवार को इन सभी मोबाइल को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। वहीं, जिन लोगों के फोन वापस मिले, उनके चेहरे पर खुशी दिखी। कई लोगों ने पुलिस का धन्यवाद भी किया। पुलिस ने बताया कि ये फोन अलग-अलग जगहों पर गुम हुए थे।ज्यादातर फोन भीड़भाड़ वाले इलाको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.