आगरा, मार्च 24 -- साइबर सेल पुलिस टीम ने जनपदवासियों के गुम हुए 27 लाख रुपये की कीमत के 80 मोबाइल फोन बरामद मोबाइल स्वामियों को मोबाइल सौंपे। एसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि एएसपी सुशील कुमार के पर्यवेक्षण एवं सीओ साइबर अपराध अमित कुमार के नेतृत्व में जनपदीय साइबर सेल टीम एवं थानों पर नियुक्त सीसीटीएनएस कर्मियों ने जिलेवासियों के गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया। सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं उत्तर-प्रदेश प्रान्त के भिन्न-भिन्न स्थानों से कुल 80 एन्ड्राइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। इन बरामद हुए मोबाइल फोन की कीमत करीब 27 लाख रुपये है। मंगलवार को सभी मोबाइल स्वामियों को पुलिस कार्यालय बुलाया गया और उन्हें उनके गुम हुए मोबाइल फोन सौंपे गए। मोबाइलों पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। ...