गुम हुए मोबाइल के शक में युवकों ने पीटा
नोएडा, जून 11 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-12 स्थित पार्क में बैठे व्यक्ति को दो दिन पूर्व गुम हुए मोबाइल फोन से मिलता-जुलता फोन चलाते हुए एक युवक मिल गया। पीड़ित ने युवक को फोन दिखाने के लिए कहा तो उसने साथियों संग मिलकर पीड़ित को पीट दिया। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस को बताया कि आठ जून उनका मोबाइल फोन गुम हो गया था। वह 10 जून की शाम सेक्टर-12 स्थित प्रदर्शनी पार्क में बैठे थे। उनके जैसा मोबाइल फोन लेकर एक युवक पार्क में आया। उसने अपना नाम अभिषेक सिंह बताया। फोन देखने के बाद उन्हें संदेह हुआ तो अभिषेक सिंह से पार्क में ही मोबाइल फोन दिखाने के लिए कहा। इस पर युवक ने कहासुनी शुरू कर दी और मोबाइल फोन नहीं दिखाया। यही नहीं, आरोपी ने अन्य साथियों को मौके पर बुला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.