मुजफ्फरपुर, सितम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। गुम मोबाइल के यूपीआई एप का इस्तेमाल कर शातिरों ने 15 हजार रुपये की खरीदारी कर ली। चर्च रोड निवासी रंधीर कुमार ने मिठनपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते आठ सितंबर की शाम शक्तिधाम मंदिर के पास सब्जी खरीदने के दौरान उनका मोबाइल गुम हो गया था। उसी दिन मिठनपुरा थाने में सनहा दर्ज कराया और दूसरा सिम लेकर उसी दिन नंबर चालू करा लिया। बीते 11 सितंबर को गुम हुए मोबाइल के यूपीआई एप का इस्तेमाल कर शातिरों ने दो खातों से 15 हजार रुपये निकाल लिए। रुपये उड़ने के बाद रंधीर ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस बैंक ट्रांजेक्शन के आधार पर छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यूपीआई एप से ई-कॉमर्स कंपनी से खरीदारी की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...