भदोही, मार्च 3 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले की पुलिस द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदों की बरामदगी का नेक कार्य जारी है। इसी कड़ी में औराई थाना क्षेत्र गुम हुए तीन वर्षीय बालक को बरामद किया गया। उसे स्वजनों को सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद उनकी आंखें भर आईं। औराई थाना क्षेत्र भजई खमरिया से कुछ लोग टेम्पो पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस बीच, तीन साल का बच्चा बिछड़ गया। जिसके बाद स्वजनों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की जानकारी चौकी प्रभारी खमरिया को मिली। पुलिस ने बच्चे का फोटो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। उसके बाद उसे बरामद करके उसकी मां को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस टीम में मो. एश खां, अंकित कुशवाहा, धर्मेन्द्र आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...